मुख्य समाचार

सुशील मोदी के पुत्र की शादी में शामिल हुए सीएम

पटना। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के कनिष्ठ पुत्र अक्षय अमृतांशु का विवाह आज (19 फरवरी) नोएडा में एक सादे समारोह में संपन्न हुआ। उत्तराखंड की मूल निवासी स्वाति घिल्डियाल के साथ अक्षय परिणय सूत्र में बंध गए । वर-वधू वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट हैं।

विवाह समारोह में बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडे एवं प्रमोद कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं राजीव प्रताप रूडी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे ।

इस विवाह के लिए सभी लोगों को निमंत्रण पत्र व्हाट्सएप पर भेजे गए थे। विवाह में दोनों पक्ष से 150 लोग शामिल हुए। शेष लोगों को ऑनलाइन जुड़कर विवाह का अवलोकन करने के लिए लिंक भेजा गया था। सुशील मोदी ने निर्णय लिया है कि विवाह में जो भी राशि गिफ्ट के रूप में प्राप्त होगी, उसे दधीचि देहदान समिति को सौंप दी जाएगी।

चार वर्ष पूर्व सुशील कुमार मोदी के बड़े बेटे उत्कर्ष तथागत के विवाह में करीब चार हजार लोग जुड़े थे, जिन्हें भोजन नहीं कराया गया था। बल्कि सभी लोगों को प्रसाद के रूप में हनुमान मंदिर के चार-चार लड्डू दिए गए थे।

 


संबंधित खबरें