पटना। जीएसटी प्रणाली की जटिलता एवं ई-कॉमर्स कंपनियों की नीतियों पर गंभीर चर्चा के लिए दो दिवसीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में 23 फरवरी से होने जा रहा है । देश में डेटा सुरक्षा क़ानून की कमी पर भी चर्चा होगी। आयोजन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने किया है।
सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। वह आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया एवं लोकल पर वोकल विजन पर अधिक जोर देते हुए एक महत्वपूर्ण भाषण देंगी। बिहार से सम्मेलन में कैट बिहार के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अशोक वर्मा सोनार एवं महासचिव डॉ रमेश गांधी शामिल होंगेे।
दो दिवसीय सम्मेलन में चालीस हजार से अधिक व्यापार संघों की भागीदारी से देश के आठ करोड़ व्यापारियों के बीच एक राष्ट्रीय आंदोलन शुरू करने की भी घोषणा की जाएगी। आंदोलन व्यापार के मुद्दों पर होगा।