मुख्य समाचार

एस. सिद्धार्थ बनाए गए सीएम के प्रधान सचिव

पटना। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बनाए गए हैं। वित्त विभाग अब उनके अतिरिक्त प्रभार में रहेगा। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को सामान्य प्रशासन एवं बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले दोनों विभाग डॉ सिद्धार्थ के पास थे।

निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

श्रम संसाधन विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी को पथ निर्माण विभाग के सचिव एवं पशुपालन निदेशक विनोद सिंह गुंजियाल को छात्र एवं युवा कल्याण निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।   

 


संबंधित खबरें