मुख्य समाचार

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम 28 फरवरी तक बढ़ाई गई

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम 28 फरवरी, 2022 तक बढ़ा दी है। पहले यह योजना 31 दिसंबर, 2021 तक के लिए थी। योजना में उन सभी बच्चों को शामिल किया गया है जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 तक अपने माता-पिता को खो दिया है। योजना से जुड़ने के लिए बच्चे की आयु माता-पिता की मृत्यु की तिथि पर 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।

योजना अन्य बातों के साथ बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए वित्तपोषण, 18 वर्ष की आयु से मासिक वजीफा और 23 वर्ष की आयु होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि उपलब्ध कराती है।

योजना ऑनलाइन पोर्टल  https://pmcaresforchildren.in के माध्यम से उपलब्ध है। सभी राज्यों से 28 फरवरी, 2022 तक इस पोर्टल पर बच्चों की पहचान करने और उनका पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है। कोई भी नागरिक पोर्टल के माध्यम से बच्चे की सूचना प्रशासन को दे सकता है।

 


संबंधित खबरें