मुख्य समाचार

भागलपुर में समाज सुधार अभियान में शामिल हुए सीएम

भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में पूर्ण नशामुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्ति के लिए आयोजित समाज सुधार अभियान में शामिल हुए। उन्होंने जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत 2249 लाभार्थियों को 4.31 करोड़ एवं 5631 स्वयं सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिमिट के तहत 131 करोड़ रुपये की राशि का डमी चेक दिया।

जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत 20 जलाशयों के रखरखाव के लिए जीविका समूहों को प्रमाणपत्र एवं जीविका ग्रामीण बाजार के संचालन के लिए 39 लाख 56 हजार रुपए का डमी चेक भी दिया गया। दीदी की रसोई के संचालन के लिए जीविका दीदियों को डमी चाबी मुख्यमंत्री ने दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों पर जीविका, किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर, औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना भागलपुर एवं कृषि विश्वविद्यालय सबौर की प्रदर्शनियों को देखा।

कार्यक्रम को राजस्व एवं भूमि सुधार सह भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री रामसूरत कुमार, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, मंत्री सुनील कुमार एवं जयंत राज, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी एसके सिंघल, अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद एवं केके पाठक ने भी संबोधित किया।

 


संबंधित खबरें