मुख्य समाचार

यूक्रेन में रह रहे बिहारवासियों को लाने के लिए प्रयास जारी

नई दिल्ली। यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर बिहार सरकार वहां रह रहे अपने सभी निवासियों को वापस लाने के लिए प्रयास कर रही है। दिल्ली में तैनात बिहार की स्थानिक आयुक्त पलका साहनी विदेश मंत्रालय से निरंतर संपर्क में हैं।

स्थानिक आयुक्त ने बताया कि रूस के यूक्रेन पर विशेष सैन्य अभियानों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वहां रह रहे बिहारवासियों को स्वदेश लाने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। स्थानिक आयुक्त ने यूक्रेन में रह रहे छात्र एवं उनके अभिभावकों सहित सभी बिहारवासियों को आश्वस्त किया है कि बिहारवासियों की सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

 


संबंधित खबरें