पटना। नालंदा एवं पटना जिला के लिए मुख्यमंत्री का समाज सुधार अभियान 27 फरवरी को है। राजधानी के बापू सभागार में होने वाले कार्यक्रम में दोनों जिलों की 2500 जीविका दीदी शामिल होंगी।
डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों के साथ बापू सभागार में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम के साथ एडीएम राजीव श्रीवास्तव, निर्मल कुमार, विनायक मिश्रा, अरुण कुमार झा, संतोष कुमार झा एवं विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रंजीत कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे ।