मुख्य समाचार

2,37,691 करोड़ का बिहार बजट पेश

पटना। डिप्टी सीएम सह वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपना दूसरा बजट विधानमंडल में पेश किया। 2022-23 के लिए बजट का आकार 2,37,691.1885 करोड़ रूपए रखा गया है। यह वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट से 19388.49 करोड़ अधिक है। राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 3.47 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जीएसडीपी 7,45,310 करोड़ रुपए अनुमानित है।

बजट में शिक्षा विभाग को सर्वाधिक 39191.87 करोड़ राशि मिली है। यह राशि बजट आवंटन का 16.49 प्रतिशत है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को 16,134.39 करोड़ (6.79 प्रतिशत), ग्रामीण विकास विभाग को 15,456.47 करोड़ (6.5 प्रतिशत), गृह विभाग को 14,372.76 करोड़ (6.05 प्रतिशत) एवं ऊर्जा विभाग को 11,475.97 करोड़ (4.83 प्रतिशत) राशि आंवटित की गई है।

कृषि विभाग के लिए 3584.31 करोड़ (1.51 प्रतिशत) एवं उद्योग विभाग के लिए 1643.74 करोड़ (0.69 प्रतिशत) राशि का बजट में प्रावधान किया गया है।

2,37,691.1885 करोड़ के बजट में विभिन्न योजनाओं पर 1,00,230.25 करोड़ और स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय पर 1,37,460.94 करोड़ रुपए खर्च करने का अनुमान है। प्रतिबद्ध व्यय में वेतन, पेंशन, ब्याज भुगतान एवं ऋण अदायगी शामिल हैं। 

आय : राजस्व एवं पूंजीगत प्राप्तियों से 2,37,891.94 करोड़ रुपए अनुमानित है। राजस्व प्राप्तियों में केंद्र सरकार से प्राप्त एवं राज्य के अपने राजस्व शामिल हैं। पूंजीगत प्राप्तियों में उधार एवं कर्ज की वापसी समाहित है।

कर राजस्व : राज्य के कर राजस्व में वाणिज्य कर विभाग से 32,387 करोड़, स्टांप एवं निबंधन शुल्क से 5500 करोड़, परिवहन कर से 3000 करोड़ एवं भू राजस्व से 500 करोड़ राशि अनुमानित है।      

   

 


संबंधित खबरें