पटना। बिहार में लागू शराबबंदी से जुड़े व्यावहारिक पहलूओं का अध्ययन करने राजस्थान से एक टीम पटना आई है। राजस्थान सरकार के निर्देश पर आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसमें आबकारी विभाग के अधिकारी विजय जोशी, शराबबंदी आंदोलन एवं संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा समेत तीन प्रतिनिधि शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस अध्ययन दल को पूरा सहयोग दें और राज्य में पूर्ण शराबबंदी के सफल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएं। यह दल बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत राज्य में लागू शराब एवं मादक द्रव्य के पूर्ण प्रतिबंध के सफल क्रियान्वयन का अध्ययन करेगी। साथ ही शराबबंदी के विभिन्न पहलूओं पर विस्तृत विचार-विमर्श भी करेेगा।