पटना। महिला दिवस पर पटना एयरपोर्ट की ट्रैफिक कमान महिला कर्मियों ने संभाली। महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके अतुलनीय योगदान के लिए इस दिन को खास किया गया। इस मौके पर बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल ने एयरपोर्ट पर कार्यरत महिलाओं के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया। डॉ सुस्मिता अर्चना ने सभी को चिकित्सीय सलाह दी।
सहायक महाप्रबंधक (एटीएम) चंचला कुमारी ने अप्रोच कंट्रोल, एटीसी टॉवर का कार्य सहायक प्रबंधक (एटीएम) खुशबू, कनिष्ठ कार्यपालक श्रुति श्रेष्ठ एवं आशा यादव ने संभाला।
उपस्कर एवं ऑटोमेशन कक्ष की जिम्मेवारी सहायक प्रबंधक (संचार) अपूर्वा प्रियम एवं अमृता कुमारी और अंजु कुमारी को दी गई। जांच शिविर का संचालन कनिष्ठ कार्यपालक राज नंदिनी एवं आशा यादव ने किया।
