मुख्य समाचार

12 मार्च को ज्ञान भवन में बिहार स्टार्टअप कॉनक्लेव

पटना। बिहार स्टार्टअप कॉनक्लेव, 2022 का आयोजन 12 मार्च को ज्ञान भवन में होगा। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) उद्योग विभाग के मार्गदर्शन में अपना वार्षिक कार्यक्रम कर रहा है। बीआईए के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि कॉनक्लेव में देश से सफल उद्यमी एवं लगभग सात सौ स्टार्टअप के भाग लेने की संभावना है। फ्री फ्लो वेंचर टेक्निकल पार्टनर के रूप में हमारे साथ हैं।

कॉनक्लेव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। इस मौके पर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, प्रधान सचिव संदीप पौंड्रिक, तकनीकी उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित एवं विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

11 मार्च को होटल मौर्या में एक पिचिंग सेशन का आयोजन किया गया है। इस सेशन में देश के अलग-अलग जगहों से लगभग चालीस की संख्या में वेंचर कैपिटलिस्ट एवं एंजल इन्वेस्टर्स भाग लेंगे। वैसे स्टार्टअप जिनके पास नया बिजनेस आइडिया है, वे स्टार्टअप वेंचर में पूंजी लगाने वाले एंजल इन्वेस्टर्स एवं वेंचर कैपिटलिस्ट के समक्ष अपने बिजनेस आइडिया तथा मॉडल पेश करेंगे।

 


संबंधित खबरें