पटना। बिहार के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में बिहार उद्योग संघ (बीआईए) भी पीछे नहीं है। संघ ने राज्य की एक महिला उद्यमी से टिकुली आर्ट खरीदने का बड़ा ऑर्डर दिया है। बीआईए टिकुली आर्ट को 12 मार्च को होने वाले बिहार स्टार्टअप कॉनक्लेव में अतिथियों को भेंट करेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल का कहना है कि इसका उद्देश्य वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाना है।