पटना। गुरुनानक निष्काम सेवक जत्था के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग में मुलाकात की। उनके साथ केन्या एवं यूके से आए सेवादार भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों का अभिनंदन शॉल भेंटकर किया और उन्हें प्रतीक चिह्न भी दिया।
