पटना। मणिपुर विधानसभा चुनाव में जदयू के नवनिर्वाचित छह विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग में मुलाकात की। नवनिर्वाचित विधायकों में एलएम कावटेे, अछाबुद्दीन, अब्दुल नासिर, खुमुच्छम जॉय किशन सिंह, नरसंगलूर सनाटे एवं थंगजाम अरुण कुमार सिंह हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मणिपुर जदयू प्रदेश अध्यक्ष सेंचुमो लोथा, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद रहे।
