मुख्य समाचार

बेहतर आइडिया के लिए तीन स्टार्ट-अप सम्मानित

पटना। बीआईए वेंचरपार्क बिजनेस प्लान प्रतियोगिता के लिए चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ स्टार्ट-अप को सम्मानित किया गया। ज्ञान भवन में आयोजित बिहार स्टार्टअप कॉन्क्लेव में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने उन्हें पुरस्कृत किया।

पहला पुरस्कार मधुबनी के देवेश झा एवं समस्तीपुर के सुमन झा को मिला है। दोनों को संयुक्त रूप से पचास हजार रुपए का चेक दिया गया। दूसरा पुरस्कार पाने वाले संतोष कुमार एवं रवींद्र शर्मा को संयुक्त रूप से तीस हजार एवं तीसरा पुरस्कार रश्मि, संदीप कुमार एवं नीतीन तिवारी को मिला। तृतीय पुरस्कार की राशि बीस हजार है।

इन निवेशकों ने स्टार्ट-अप में निवेश के लिए दी राशि : राजीव अग्रवाल (60 लाख रुपए), आकिब हुसैन (58 लाख ), केपीएस केशरी (40 लाख ), आनंद दुग्गल (36 लाख), सूरज जुनैजा (36 लाख) एवं आजम रईस (22 लाख रुपए)।    

 


संबंधित खबरें