गोपालगंज। उत्पाद विभाग ने वाहनों की नियमित जांच के दौरान बलथरी चेकपोस्ट पर एक कार से तीन करोड़ रुपए बरामद किया है। इस मामले में राजस्थान के बीकानेर निवासी राकेश और मुकेश को हिरासत में लिया गया है। उत्पाद विभाग ने इसकी सूचना मुजफ्फरपुर आयकर विभाग को दे दी है।
बरामद राशि इको स्पोर्ट कार की डिक्की में बनाए गए तहखाने में रखी गई थी। राशि लखनऊ से सिलीगुड़ी भेजी जा रही थी। हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि रकम लखनऊ के एक कारोबारी की है।