मुख्य समाचार

बियाडा ने सीएम राहत कोष में दी दस करोड़ राशि

पटना। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) समेत राज्य सरकार के कई बोर्ड एवं निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 117.50 करोड़ राशि दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंशदान करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री राहत कोष में बियाडा ने दस करोड़, बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 25 करोड़, भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने 12 करोड़, राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम ने 11 करोड़ एवं राज्य पथ विकास निगम ने 10 करोड़ का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।

बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने 10 करोड़, राज्य पुल निर्माण निगम ने 10 करोड़, राज्य शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम ने 9 करोड़ , राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम ने पांच करोड़, राज्य आवास बोर्ड ने पांच करोड़, राज्य सहकारी दूध उत्पादक संघ ने चार करोड़, पुलिस भवन निर्माण निगम ने चार करोड़, राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने दो करोड़ एवं बिहार ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी ने 50 लाख रुपए का चेक दिया।

 


संबंधित खबरें