पटना। पटना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (पीसीडीए) की बैठक सहायक औषधि नियंत्रक विश्वजीत दास गुप्ता के साथ हुई। अशोक राजपथ स्थित होटल शुभराज में हुई बैठक में दवा के कारोबार संबंधित नियमों पर चर्चा हुई। इसमें सभी औषधि निरीक्षक, जीएम रोड के थोक दवा विक्रेता, पीसीडीए के अध्यक्ष अर्जुन यादव, सचिव राजेश आर्या, कोषध्यक्ष पारसनाथ, उपाध्यक्ष केएमपी सिंह, संयुक्त सचिव केएम संथालिया, प्रशासनिक सचिव अनिल गुप्ता, संगठन सचिव जयप्रकाश एवं अमरदीप मौजूद रहे।
