पटना। इंटरनेशनल स्कूल, पाटलिपुत्र का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सीबीएसई कैंपस में दो अप्रैल को संपन्न हुआ। इस मौके पर पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज समरेंद्र प्रताप सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर, मशहूर सर्जन डॉ ए.ए.हई, स्कूल के संरक्षक एम. हसन एवं स्कूल की निदेशक सह प्राचार्या एफ.हसन मौजूद रहे।
समारोह में आए सभी गणमान्य लोगों ने समय के अनुसार बच्चों को तैयार करने के लिए इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसी तैयारी से बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने में कोई खास परेशानी नहीं होगी। कोविड महामारी के दौरान भी स्कूल ने ऑनलाइन पढ़ाई के साथ विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों का हौसला बनाए रखा।
एकेडमिक इयर 2020-21 के लिए 72 बच्चों को सम्मानित किया गया। इन बच्चों को ओवरऑल एवं एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। प्राइड ऑफ बिहार एवं क्लीन इंडिया थीम पर बच्चों ने बेहतर प्रस्तुति दी। सीबीएसई की प्राचार्या नाहिद आलम भी मौजूद रहीं। आफिया आलम ने वेलकम नोट जबकि ऋषि ने वोट ऑफ थैंक्स दिया।
