मुख्य समाचार

14-15 अप्रैल को पटना साहिब महोत्सव

पटना। पटना साहिब महोत्सव 2022 का आयोजन 14 एवं 15 अप्रैल 2022 को होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने 16 कोषांग के गठन का निर्देश दिया है। इनमें आयोजन समिति कोषांग, कलाकार चयन समिति, मंच व्यवस्था, वाहन, सफाई, बिजली, बैरिकेडिंग, चिकित्सा एवं शौचालय कोषांग प्रमुख हैं।

समुचित भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था के लिए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। डीएम ने सभी कोषांग के पदाधिकारियों को अपने दायित्व का निर्वहन समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने का निर्देश दिया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि पहले की तरह इस बार भी पटना जिला प्रशासन पूरे जोश के साथ आयोजन को सफल बनाएगा। बैठक में डीडीसी, सभी एडीएम, सिविल सर्जन, पटना सिटी के एसडीओ, एसडीपीओ एवं डीसीएलआर और अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें