मुख्य समाचार

डिप्टी सीएम से मिले डेनमार्क कंपनी ब्लू टॉउन के सीओओ

पटना। इंटरनेट सेवा देने वाली डेनमार्क कंपनी ब्लू टॉउन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) क्रास्टर ब्राउन ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात की। कास्टर ब्राउन ने बताया कि ब्लू टाउन कंपनी भारत के कई राज्यों में पब्लिक वाई-फाई, ग्रामीण क्षेत्र, शहरी निकाय एवं स्कूलों के आईटी सॉल्यूशन के लिए स्टार्टअप कंपनी के रूप में काम कर रही है।

बिहार में स्टार्ट-अप कंपनियों को बेहतर सहयोग मिल रहा है। कंपनी सन ऑफ सोइल की अवधारणा के तहत स्थानीय प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार के अवसर दे रही है। डिप्टी सीएम ने बिहार सरकार के स्तर से सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लू टॉउन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कंट्री हेड हितेंद्र कुमार एवं स्टेट हेड ऋत परमार उपस्थित थे।

 

 


संबंधित खबरें