पटना। बेऊर जेल में छापेमारी डीएम एवं एसएसपी के संयुक्त नेतृत्व में की गई। करीेब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में अनियमितता के आरोप में जेल वार्डन को निलंबित कर दिया गया।
जांच के दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह के कक्ष से एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल के साथ कुछ मोबाइल नंबर लिखा हुआ एक कागज भी मिला है। विधायक के कक्ष में नौ सेवादार मिले, जबकि प्रावधान दो का ही है। सेवादारों की विस्तृत विवरणी उपलब्ध कराने का आदेश काराधीक्षक को दिया गया है।
कार्य में लापरवाही एवं मिलीभगत के कारण जेल वार्डन को निलंबित कर दिया गया है। अन्य जगहों से नौ हीटर स्प्रिंग बरामद किए गए। छापेमारी दल में पटना सदर के एसडीओ, एएसपी एवं फुलवारीशरीफ के एसडीपीओ मौजूद रहे।