मुख्य समाचार

एमएलसी चुनाव : एनडीए को 13, आरजेडी को मिलीं छह सीटें

पटना। बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार कोटे से रिक्त 24 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए को 13 और आरजेडी को छह सीटें मिलीं हैं। कांग्रेस ने एक जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने चार सीटों पर जीत हासिल की। वोटों की गिनती सात अप्रैल की सुबह आठ बजे से शुरू हुई। चार अप्रैल को हुए मतदान में 187 उम्मीदवार मैदान में थे।

एनडीए को मिलीं 13 सीटों में बीजेपी को सात, जदयू को पांच और रालोजपा (पारस गुट) को एक सीट मिली है। पटना से आरजेडी के उम्मीदवार कार्तिक कुमार को जीत का प्रमाणपत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने दिया।

विजयी उम्मीदवार -  

पटना से कार्तिक कुमार (आरजेडी), नालंदा से रीना देवी (जदयू), गया-जहानाबाद-अरवल से कुमार नागेंद्र (आरजेडी), औरंगाबाद से दिलीप कुमार सिंह (बीजेपी), नवादा से अशोक कुमार (निर्दलीय), भोजपुर-बक्सर से राधाचरण साह (जदयू), रोहतास-कैमूर से संतोष कुमार सिंह (बीजेपी), सारण से सच्चिदानंद राय (निर्दलीय), सीवान से विनोद जायसवाल (आरजेडी) ।

गोपालगंज से राजीव कुमार (बीजेपी), पश्चिमी चंपारण से सौरभ कुमार (आरजेडी), पूर्वी चंपारण से महेश्वर सिंह (निर्दलीय), मुजफ्फरपुर से दिनेश प्रसाद सिंह (जदयू), वैशाली से भूषण कुमार (रालोजपा), सीतामढ़ी-शिवहर से रेखा देवी (जदयू), दरभंगा से सुनील चौधरी (बीजेपी)।

समस्तीपुर से तरुण कुमार (बीजेपी), मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा से अजय कुमार सिंह (आरजेडी), बेगूसराय-खगड़िया से राजीव कुमार (कांग्रेस), सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से अजय कुमार सिंह (आरजेडी), भागलपुर-बांका से विजय कुमार सिंह (जदयू), मधुबनी से अंबिका गुलाब यादव (निर्दलीय), पूर्णिया-अररिया-किशनगंज से डॉ दिलीप जायसवाल (बीजेपी) एवं कटिहार से अशोक अग्रवाल (बीजेपी)।

 


संबंधित खबरें