मुख्य समाचार

आयकर विभाग का संग्रह 14,417 करोड़, लक्ष्य से 978 करोड़ अधिक

पटना/नई दिल्ली। आयकर विभाग (बिहार-झारखंड) का राजस्व संग्रह 2021-22 में 14,417 करोड़ रुपए रहा। संगृहित राशि लक्ष्य से 978 करोड़ अधिक है। 2021-22 के लिए विभाग का लक्ष्य 13,439 करोड़ था।

राजस्व संग्रह में कॉरपोरेट टैक्स का योगदान 4621 करोड़ और आयकर का योगदान 9796 करोड़ है। राजस्व संग्रह अधिक होने की वजह अर्थव्यवस्था में सुधार एवं टैक्स चोरी करने वालों पर कार्रवाई है।

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, पटना कार्यालय का क्षेत्राधिकार बिहार और झारखंड है। 2020-21 के कलेक्शन 10,237 करोड़ में कॉरपोरेट टैक्स और आयकर का योगदान क्रमशः 3024 और 7213 करोड़ था।     

राष्ट्रीय स्तर पर भी टैक्स कलेक्शन बेहतर रहा। 2021-22 में राजस्व संग्रह 27.07 करोड़ हुआ। यह लक्ष्य 22.17 लाख करोड़ से 4.90 लाख करोड़ अधिक है। 2020-21 के 20.27 लाख करोड़ की तुलना में संग्रह में 34 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। प्रत्यक्ष कर में 49 एवं अप्रत्यक्ष कर में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।    

कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन गत वर्ष के 6.5 लाख करोड़ की तुलना में 8.6 लाख करोड़ है। आयकर विभाग ने इस दौरान 2.24 लाख करोड़ के रिफंड दिए। 2021-22 में 7.14 करोड़ रिटर्न जबकि 2020-21 में 6.97 करोड़ रिटर्न फाइल किए गए।    

 


संबंधित खबरें