पटना। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव (रामनवमी) पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि रामनवमी जैसे पर्व राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि पावन पर्व रामनवमी को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं।