मुख्य समाचार

बोचहां विधानसभा उपचुनाव : 59.20 प्रतिशत मतदान, 16 अप्रैल को मतगणना

पटना। मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान का प्रतिशत 59.20 रहा। 2020 विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान इस बार कम हुआ। 2020 में 65.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

मतों की गिनती 16 अप्रैल को होगी। चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार हैं। बीजेपी से बेबी कुमारी, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से गीता कुमारी, आरजेडी से अमर कुमार पासवान एवं कांग्रेस से तरूण चौधरी प्रमुख उम्मीदवार हैं।

वीआईपी के मुसाफिर पासवान के निधन के कारण बोचहां सीट नवंबर 2021 से रिक्त थी। 2020 विधानसभा चुनाव में एनडीए का हिस्सा रहे मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को यह सीट भाजपा कोटे से मिली थी।

 


संबंधित खबरें