पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 सर्कुलर रोड में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का अभिनंदन गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री समेत सभी रोजेदारों ने अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे की दुआ मांगी।
इस मौके पर बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद चिराग पासवान, अखिलेश प्रसाद सिंह एवं मीसा भारती, विधायक तेजप्रताप यादव, राजद नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी एवं श्याम रजक समेत कई गणमान्य व्यक्ति एवं रोजेदार उपस्थित थे।
