पटना। तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब के सदस्य एवं पूर्व सचिव महिंदर सिंह छाबड़ा नहीं रहे। दिल्ली में इलाज के दौरान 26 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया। 76 वर्षीय महिंदर सिंह छाबड़ा का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे पटना के गुलबीघाट पर होगा।
अंतिम संस्कार से पहले सुबह दस बजे गुरुद्वारा गोबिंद नगर, चितकोहरा में अरदास होगा। इसके बाद शव यात्रा गुलबी घाट के लिए प्रस्थान करेगी। प्रबंधक कमिटी से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार में शामिल होने के इच्छुक संगत के लिए तख्त साहिब,पटना साहिब से सुबह 9.30 बस खुलेगी।