मुख्य समाचार

सीएम व डिप्टी सीएम ने दी ईद की मुबारकबाद

पटना। ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों की इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ प्रदेश और देश में शांति एवं समृद्धि आएगी। मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन और भाईचारा कायम रहे। ईद का दिन इनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को इनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे।

उप मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फित्र के मौके पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने में सभी रोजेदारों की इबादत खुदा कबूल करें। यह ईद बिहार एवं देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं अमन-चैन का पैगाम लेकर आए। देश और बिहार तरक्की की नई ऊंचाई को प्राप्त करें। उन्होंने सभी मुस्लिम भाई-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद का त्यौहार परस्पर भाईचारा, सद्भाव और सौहार्द से मनाएं।

 


संबंधित खबरें