मुख्य समाचार

30 मई को राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव

पटना। बिहार से राज्यसभा की रिक्त एक सीट के लिए मतदान 30 मई को होगा। चुनाव परिणाम भी उसी दिन जारी कर दिया जाएगा। अरिस्टो फार्मास्यूटिकल कंपनी के संस्थापक एवं जदयू से राज्यसभा सांसद डॉ महेंद्र प्रसाद के निधन के कारण यह सीट 27 दिसंबर, 2021 से रिक्त है। सामान्य परिस्थिति में उनका कार्यकाल दो अप्रैल, 2024 तक था।

चुनाव आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 मई को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने एवं उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि क्रमशः 19 मई एवं 23 मई है। मतदान 30 मई की सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक है। परिणाम शाम पांच बजे के बाद जारी हो जाएगा। 

 


संबंधित खबरें