मुख्य समाचार

सीएम ने कहा, 15 वर्षों में हुए विकास के कई काम

पटना। बिहार में 15 वर्षों में हुए विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस दौरान कई काम हुए हैं। लोगों को जानकारी है कि कितना काम किया गया है। कौन क्या कहता है उसका कोई महत्व नहीं है। महत्व है सत्य का। मीडिया से भी आग्रह है कि इसे खुद देखिए। हमलोग किसी की बात का महत्व नहीं देते हैं।

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में 889.26 करोड़ रुपए के नए भवनों के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से ये बातें कहीं। पत्रकारों ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के एक दिन पहले के बयान पर मुख्यमंत्री से विकास संबंधित सवाल किए थे।

 

प्रशांत किशोर ने कहा था कि 30 वर्षों में बिहार नहीं बदला है। आज भी बिहार सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है। नीति आयोग के आकलन में बिहार विकास के कई मानकों में नीचे है।    

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना काल के बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। हमें कोरोना से लोगों के बचाव की अधिक चिंता है। पॉलिसी की बात होगी, तो अलग से देखेंगे। अभी हमने बाकी चीजों को नहीं देखा है।बिजली संकट पर उन्होंने कहा कि इस स्थिति में राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। यह संकट कई जगहों पर है।

 


संबंधित खबरें