मुख्य समाचार

टाटा स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, तीन घायल

जमशेदपुर। टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में ब्लास्ट से भीषण आग लग गई। घायल तीन कर्मियों का टाटा अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना शनिवार की सुबह 10.20 बजे की है।

टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि कोक प्लांट की बैटरी नंबर छह में ब्लास्ट हो गया था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। कांट्रैक्ट पर काम कर रहे दो कर्मचारियों को चोट लगी है। इसके अलावा एक कर्मचारी को सीने में दर्द की शिकायत है। उनकी हालत स्थिर है। बैटरी छह का मौजूदा समय में परिचालन नहीं हो रहा है और उसे तोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज के लिए कार्रवाई कर रहा है।

 


संबंधित खबरें