मुख्य समाचार

फिल्म निर्माण के लिए राजगीर में जगह निर्धारित

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण के लिए राजगीर में जगह निर्धारित की गयी है। हमने फिल्म बनाने वालों को सलाह दी है कि राजगीर जाकर देख लीजिए और वहीं फिल्म बनाइए। बिहार में कई जगहों पर फिल्मों की शूटिंग हो सकती है।

उन्होंने कहा कि हमलोग शुरू से चाहते थे कि बिहार में फिल्म की शूटिंग हो। इसको लेकर राज्य सरकार सभी सुविधा देने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समीक्षा करें। 

 


संबंधित खबरें