पूर्णिया। पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण के लिए भू-अर्जन संबंधी बाधा दूर हो गई है। पूर्णिया सैन्य एयरपोर्ट से संयुक्त परिचालन के लिए सिविल इनक्लेव एवं संपर्क पथ निर्माण के लिए 52 एकड़ जमीन में 34 एकड़ का अधिग्रहण हो गया है। इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को निःशुल्क हस्तांतरित किया जाएगा।
डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट बन जाने से सीमांचल क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी और निवेशकों का आकर्षण बढ़ेगा। पूर्णिया के चूनापुर में बनने वाले एयरपोर्ट से कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल, मधेपुरा के अलावा पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज समेत कई शहर के लोगों को बागडोगरा और पटना एयरपोर्ट नहीं आना पड़ेगा। डिप्टी सीएम 12 मई को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलकर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का आग्रह करेंगे।