मुख्य समाचार

मुख्य सचिव ने एडवांस कंप्यूटिंग का दिया प्रमाणपत्र

पटना। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने आर्थिंक रूप से कमज़ोर छात्रों को पीजी डिप्लोमा इन एडवांस कंप्यूटिंग का प्रमाणपत्र दिया। राज्य सरकार की मदद से एस्ट्रिक सॉल्यूशंस में छात्रों के कौशल उनयन के लिए यह कार्यकम चलाया जा रहा है। इस मौके पर डॉक्टर एए हई ने कहा कि यह पल हम सभी के लिए काफी सुखद है। कुछ छात्रों को प्लेसमेंट के तहत नौकरी भी मिली है। यह प्रयास मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजना के तहत किया जा रहा है।

एस्ट्रिक सॉल्यूशंस के निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि संस्थान से 97 बच्चों को पीजी डिप्लोमा कोर्स का प्रमाणपत्र दिया गया। 40 को देश की अग्रणी कंपनी में नौकरी मिल चुकी है। इस मौके पर सीडैक पटना के निदेशक आदित्य कुमार सिन्हा, एनएसडीसी की राज्य प्रतिनिधि भावना वर्मा, संजय रंजन, हृदयनाथ वर्मा, अजय सिंह एवं कई लोग उपस्थित रहे।

 


संबंधित खबरें