पटना। इंटरनेशनल स्कूल, पाटलिपुत्र में आर्ट एंड साइंस एग्जिबिशन का आयोजन 14 मई को किया गया। एग्जिबिशन का उद्घाटन आईसीएसई विंग में बिहार कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष जस्टिस समरेंद्र प्रताप सिंह और सीबीएसई विंग में यूको बैंक के रिटायर्ड डीजीएम शाह महमूद अहमद ने किया। इस मौके पर स्कूल की निदेशक सह प्राचार्या एफ.हसन मौजूद रहीं।
बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आधारित 195 मॉडल पेश किए। शिक्षा क्षेत्र से जुड़ीं प्रतिष्ठित हस्तियों ने मॉडलों का मूल्यांकन किया। एग्जिबिशन में क्लास एक से बारहवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने अपनी क्षमता के अनुसर बेहतर प्रदर्शन किया।

आकर्षक मॉडल : स्मार्ट सिटी, हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी, भारत की भौतिक विशेषताएं, गीजा का पिरामिड, प्रकाश संश्लेषण, हाइपरलूप ट्रेन, हाइड्रोलिक आर्म, इलेक्ट्रो मैग्नेट, इलेक्ट्रिक जेनरेटर, एनिमल सेल, ह्यूमन एटोनी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक आर्म, साइबर एथिक्स, नर्वस सिस्टम, श्वसन का कार्य मॉडल एवं अणुओं की व्यवस्था ।
स्कूल की निदेशक फरहत हसन ने कहा कि एग्जिबिशन में बच्चों की क्रिएटिविटी को देखकर काफी खुशी हुई। इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स के प्रयासों की सराहना की। सीबीएसई विंग की प्रिंसिपल नाहिद आलम ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया।
आईसीएसई विंग में मॉडलों का मूल्यांकन पटना वीमेंस कॉलेज का प्रोफेसर पूर्णिमा राय एवं समीक्षा सिन्हा और हई फाउंडेशन रिसर्च की निदेशक अमीना हई ने किया। सीबीएसई विंग में प्रोफेसर श्रुति तिवारी, प्रो इनाक्षी एवं रचना सहाय ने मॉडलों का मूल्यांकन किया।
