मुख्य समाचार

आईटीसी के वाइस प्रेसिडेंट ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

पटना। आईटीसी के वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप दीक्षित ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात की। वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि आईटीसी बिहार के कुछ स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम शुरू करना चाहता है। इसके लिए कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञ शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

डिप्टी सीएम ने आईटीसी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि उद्योग के क्षेत्र में कंपनी की विशेष साख है। फूड प्रोसेसिंग एवं विभिन्न क्षेत्रों में आईटीसी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सामाजिक दायित्व के निर्वहन की दिशा में विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम की स्थापना के लिए उनकी पहल सराहनीय है। इस मौके पर आईटीसी के औद्योगिक मामलों के प्रबंधक अविनाश सिन्हा एवं आर.के.सिंह सहित समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

 


संबंधित खबरें