नई दिल्ली/पटना। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में टाॅप थ्री में लड़कियां हैं। पहले स्थान पर श्रुति शर्मा हैं। अंकिता अग्रवाल एवं गामिनी सिंगला दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। यूपीएससी ने लिखित एवं साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर 685 सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बार टाॅप थ्री स्थान पर लड़कियां हैं। यह बेहद खुशी की बात है। देश की बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा देगी।