मुख्य समाचार

बडगाम आतंकी हमले में बिहार के दिलखुश की मौत

पटना। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हुए आतंकी हमले में बिहार के दिलखुश की मौत हो गई। पूर्णिया जिले के बनमनखी का रहने वाला दिलखुश कश्मीर में ईंट भट्ठे में काम करता था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना को काफी दुखद बताया है।

उन्होंने मृतक दिलखुश के निकटतम आश्रित कोे मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन एवं समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का भी निर्देश दिया है।

एक अन्य घटना में रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे सोनू कुमार (गया जिला) की आकस्मिक मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि वे विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास से समन्वय बना कर सोनू के शव को हवाई जहाज से लाकर उनके गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।

 


संबंधित खबरें