पटना। डॉ निहार रंजन विश्वास महावीर वात्सल्य अस्पताल के नए निदेशक बनाए गए हैं। उनके पास महावीर हार्ट हॉस्पिटल का प्रभार भी होगा। इससे पहले वे इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में आठ वर्षों तक निदेशक रहे। प्रो विश्वास ने कार्यभार संभाल लिया है। महावीर वात्सल्य के निवर्तमान निदेशक डॉ एस.एन. सिन्हा को महावीर आरोग्य संस्थान का निदेशक बनाया गया है।

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने डॉ विश्वास को नई जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं दी है। वात्सल्य अस्पताल के शासी निकाय के अध्यक्ष जस्टिस पीके सिन्हा एवं महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एलबी सिंह ने महावीर वात्सल्य अस्पताल पहुंचकर उन्हें बधाई दी।