मुख्य समाचार

अनमोल इंडस्ट्रीज की हाजीपुर फैक्ट्री का उद्योग मंत्री ने लिया जायजा

हाजीपुर। अनमोल इंडस्ट्रीज की हाजीपुर स्थित फैक्ट्री का निरीक्षण उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया। कंपनी बिस्किट एवं केक समेत कई खाद्य उत्पादों का निर्माण करती है। इस दौरान उद्योग मंत्री ने अनमोल इंडस्ट्रीज की किशनगंज के ठाकुरगंज-गलगलिया में लगने जा रही नई फैक्ट्री का पूरा प्लान भी देखा।

कंपनी 173 करोड़ की लागत से किशनगंज में बिस्किट एवं केक की फैक्ट्री लगा रही है। 2023 तक निर्माण पूरा कर उत्पादन शुरू करने की योजना है। इससे करीब नौ सौ लोगों को प्रत्यक्ष एवं सैकड़ों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सकेगा।

उद्योग मंत्री ने कहा कि मेड इन बिहार उत्पादों का जमाना अब आने वाला है। बिहार में बनी चीजें देश-विदेश में लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। अनमोल इंडस्ट्रीज के स्वादिष्ट बिस्किट और केक इसके उदाहरण हैं।

अनमोल इंडस्ट्रीज के निदेशक विमल चौधरी ने बताया कि बिहार के बारे में लोगों की गलत धारणा है कि यहां कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है। हमारी इंडस्ट्री यहां अच्छे से चल रही है और ग्रोथ काफी अच्छा है। राज्य सरकार से सब्सिडी भी समय पर मिल रहा है।

 

 

 


संबंधित खबरें