पटना। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयकर विभाग ने योगाभ्यास का आयोजन किया। राजधानी के हार्डिंग पार्क स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त और आयकर महानिदेशक कार्यालय के लगभग तीन सौ अधिकारी एवं कर्मियों ने योगाभ्यास किया।
भारत स्वाभिमान न्यास के प्रशिक्षकों ने योग की महत्ता एवं लाभ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग मानव शरीर को उत्तम स्वास्थ्य के साथ मन की एकाग्रता प्रदान करता है। जीवन की आपा-धापी में योगाभ्यास से शरीर निरोग रहता है और तनाव से मुक्ति मिलती है।
आयकर आयुक्त (प्रशासन) एचके लाल ने प्रशिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान आयकर निदेशक (अनुसंधान) संजीव शर्मा एवं अपर आयकर आयुक्त पल्लवी भी मौजूद रहे।
