मुख्य समाचार

24 जून से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र

पटना। बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है। 30 जून तक चलने वाले सत्र के लिए डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों से कहा गया कि सत्र के दौरान कोई भी अनधिकृत व्यक्ति विधानमंडल परिसर में प्रवेश नहीं करे। सचिवालय, विधानसभा एवं विधानपरिषद क्षेत्र में बिना पास के किसी भी व्यक्ति एवं वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा।

 

 

 

 


संबंधित खबरें