मुख्य समाचार

शापूरजी पालोनजी समूह के अध्यक्ष नहीं रहे

पटना/नई दिल्ली। शापूरजी पालोनजी समूह के अध्यक्ष पालोनजी मिस्त्री (93) के निधन पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। संघ ने उनके निधन को उद्योग जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। एसोसिएशन ने कहा कि देश के उद्योग जगत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में पालोनजी मिस्त्री का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। देश के उद्यमियों के लिए वे हमेशा प्रेरणाश्रोत रहेंगे।

शापूरजी पालोनजी समूह निर्माण, इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, शिपिंग, प्रकाशन और बिजली उपकरण निर्माण से जुड़ा है। समूह ने मुंबई की आरबीआई बिल्डिंग एवं होटल ओबेराय,ओमान के सुल्तान का महल समेत कई मशहूर इमारतों का निर्माण किया है।

 

 


संबंधित खबरें