मुख्य समाचार

मुख्य सचिव ने किया वर्चुअल क्लास रूम का उद्घाटन

पटना। आस्ट्रिक ग्रुप के वर्चुअल क्लास रूम का उद्घाटन मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने किया। साथ ही आर्थिंक रूप से कमजोर छात्रों को पीजी डिप्लोमा इन अडवांस कंप्यूटिंग का प्रमाणपत्र भी दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्चुअल क्लासरूम से बिहार के सुदूर क्षेत्र के युवाओं को काफी लाभ होगा। वे अलग-अलग पेशेवर शिक्षक से जुड़ सकेंगे।

इस तकनीक से शिक्षा का स्तर काफी बढ़ जाता है। युवाओं को मनोरंजक तरीके से विभिन्न प्रकार के एनिमेशन, ऑडियो विजुअल ग्राफ़िक्स एवं गेम का इस्तेमाल करने की शिक्षा दी जाती है। यह प्रयास श्रमशक्ति योजना एवं आईटी विभाग के कौशल उन्नयन के तहत किया जा रहा है।

दीघा विधानसभा के जनप्रतिनिधि संजीव चौरसिया एवं आस्ट्रिक ग्रुप के फाउंडर प्रभात कुमार सिन्हा ने भी अपने विचारों को रखा। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार सिंह, कौशल निदेशक संजय रंजन, हृदय नाथ वर्मा, आनंद एवं अजय कृष्ण भी मौजूद रहे।

 

 


संबंधित खबरें