मुख्य समाचार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर देश में राष्ट्रीय शोक

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आठ जुलाई, 2022 को निधन हो गया। उनके सम्मान में भारत सरकार ने नौ जुलाई को देश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। शोक के दिन राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इस दिन कोई मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होगा।

जापान के एक शहर में चुनाव प्रचार के दौरान आठ जुलाई की सुबह शिंजो आबे पर हमलावर ने फायरिंग की। शीघ्र उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री को नहीं बचाया जा सका।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो पर हुए हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मेरे प्रिय मित्र आबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ है।

 

 


संबंधित खबरें