मुख्य समाचार

टैली एकाउंटिंग कोर्स का प्रशिक्षण सत्र शुरू

पटना। कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे निःशुल्क टैली एकाउंटिंग कोर्स का नया प्रशिक्षण सत्र शुरू हो गया है। टैली एकाउंटिंग प्रशिक्षित युवाओं की मांग को देखते हुए बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एक अप्रैल, 2022 से कोर्स का संचालन कर रहा है।

चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि पहले बैच में चालीस उम्मीदवार थे। इनमें 37 को फाइनल परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई। टैली कंपनी की ऑनलाइन परीक्षा में तीन को ग्रेड ए प्लस, सोलह को ग्रेड ए एवं 18 को ग्रेड बी मिला है। चैंबर ने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वैसे युवा एवं युवती जिन्होंने कॉमर्स की पढ़ाई की है और कंप्यूटर की जानकारी रखते हैं। वे इस प्रशिक्षण सत्र का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं।

 


संबंधित खबरें