पटना। राज्य में बुधवार को वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक सीवान, समस्तीपुर, गया, खगड़िया एवं सारण जिलों से हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के जारी सुझावों का पालन करें। खराब मौसम में घरों में रहकर सुरक्षित रहें।