मुख्य समाचार

औद्योगिक जल प्रबंधन में अवार्ड के लिए करें आवेदन

पटना। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरीय पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ कृष्ण कुमार सिन्हा एवं एग्जीक्यूटिव मधुरा घोष मुखर्जी ने बैठक की।

इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने बताया कि औद्योगिक जल प्रबंधन क्षेत्र में ससटेन अवार्ड 2022 दिसंबर में कोलकाता में दिया जाएगा। इसमें औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों के साथ बाहर की कंपनियां भी भाग ले सकती हैं। ऐसी इकाई जिनके प्लांट से गंदा जल निकलने के बाद उसे प्रोसेस करके स्वच्छ जल बाहर आता है। उन्हें इस अवार्ड के लिए चयनित किया जाएगा ।

इस अवार्ड को पानेवाली यूनिट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी एवं जर्मनी के उद्योग संघों से औद्योगिक जल प्रबंधन में परामर्श एवं सहयोग मिलेगा। अवार्ड के लिए बिहार,पश्चिम बंगाल एवं उत्तराखंड का चयन किया गया है।

चैंबर के सदस्यों ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में ड्रेनेज एवं इटीपी की उचित व्यवस्था नहीं होने की जानकारी दी। इसलिए यह आवश्यक है कि बियाडा की ओर से राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में आधरभूत संरचना को बेहतर बनाया जाना चाहिए।

बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल, उपाध्यक्ष एनके ठाकुर एवं मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल, महामंत्री अमित मुखर्जी एवं कई सदस्य मौजूद रहेे।

 


संबंधित खबरें