मुख्य समाचार

29 इथेनॉल प्लांट के विरुद्ध बिहार में मात्र 17 को अनुमति

पटना। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने बताया कि पेट्रोल में बीस प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के लिए बिहार की वार्षिक मांग 30.7 करोड़ लीटर है। इसके विरुद्ध वर्तमान में स्थापित इथेनॉल प्लांट से 12.2 करोड़ लीटर इथेनॉल मिल रहा है। शेष 18.5 करोड़ लीटर के लिए तेल विपणन कंपनियों ने रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) के लिए अगस्त, 2021 में विज्ञापन निकाला था।

इस विज्ञापन के विरुद्ध बिहार के उद्यमियों ने 182.85 करोड़ लीटर वार्षिक उत्पादन क्षमता की 29 प्लांट के लिए आवेदन किया था। तेल कंपनियों ने 29 आवेदन में मात्र 17 को स्वीकृति दी। इनकी उत्पादन क्षमता 34.62 करोड़ लीटर प्रति वर्ष है।

तेल कंपनियों का कहना है कि बिहार की वार्षिक आवश्यकता मात्र 18.5 करोड़ लीटर प्रति वर्ष है। फिर भी 34.64 लीटर प्रति वर्ष की आपूर्ति के लिए हस्ताक्षर जनवरी, 2022 में किया गया। तेल विपणन कंपनियों ने बिहार सहित वैसे राज्य जहां इथेनॉल की कमी है, वहां इथेनॉल के डेडीकेटेड प्लांट से आपूर्ति के लिए देशव्यापी विज्ञापन निकाला था।

 


संबंधित खबरें